सिकंदरपुर। क्षेत्र के लिलकर मठिया गांव निवासी शिक्षक राजाराम वर्मा के पुत्र पंचानन वर्मा का पीसीएस में चयन होने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी व्याप्त है। मालूम हो कि वर्ष 2016 के पीसीएस के परीक्षाफल में ट्रेजरी अफसर के पद पर चयन हुआ है। प्राथमिक शिक्षा जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर से शिक्षा ग्रहण करने के बाद गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर से इंटर की परीक्षा पास कर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद 2010 में प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ था। उसके बाद शुक्रवार को आये 2016 पीसीएस के रिजल्ट में ट्रेजरी अफसर के पद पर चयन हुआ है। इनके चयनित होने पर उनके बड़े भाई कमलेश वर्मा सहित शिक्षक ललन शर्मा, काशीनाथ राय, चंदन वर्मा, मुनिलाल राजभर, घूरा यादव, विश्व्नाथ यादव, अवधेश वर्मा, रामेश्वर यादव, रमाशंकर वर्मा, जहीर आलम, वीर बहादुर वर्मा आदि लोगों ने बधाई दिया है।