फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण मिशन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। राज्य पोषण मिशन के तहत बैरिया ब्लॉक परिसर में कुपोषण दूर करने को लेकर प्रधान, एएनएम, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने फीता काट कर किया। उपजिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को फलों की टोकरी देकर गोदभराई व छह माह तक के शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने कहा कि कुपोषित परिवारों को चिह्नित कर विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है। ग्राम पंचायत की ओर से आवास, राशनकार्ड, शौचालय देना है। वहीं समय पर टीकाकरण, आयरन व अन्य विटामिंस की गोलियां उपलब्ध कराना है। सीडीपीओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने कहा कि राज्य पोषण योजना के तहत कुपोषण समाप्त करने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ कुपोषित बच्चों के परिवार तक पहुंचाना आवश्यक है। एडीओ पंचायत उमेश सिंह ने कहा कि पोषण योजना के तहत कुपोषित परिवारों को लाभ देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस मौके पर कमलेश यादव, रामकुमार, प्रधान विजयकांत पांडेय, शुभम सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश यादव, अमरदेव यादव, दीनदयाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें