फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महोत्सव के समापन पर खिलाड़ी हुए पुरस्कृत11

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। पिछले एक सप्ताह से चल रहे लालझरी देवी स्मारक खेल महोत्सव का समापन शोभाछपरा स्थित इंटर कालेज परिसर में प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण के साथ सांसद भरत सिंह द्वारा सोमवार को किया गया। सांसद ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजना हर ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनाकर खेलों को प्रोत्साहित करने की योजना है। जहां जमीन उपलब्ध है, वहां स्टेडियम बनाने की कार्य योजना प्रगति पर है। शेष जगह जमीन तलाशने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। इससे पूर्व सांसद द्वारा लंबी दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, क्रिकेट, कबड्डी, बालीबाल, फुटबाल आदि के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बालिकाओं के क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्टिंग क्लब व उपविजेता रानी पद्मावती स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों को सांसद ने पुरस्कार के साथ शाबासी दी। इस अवसर पर श्रीनाथ सिंह, कन्हैया सिंह, राजदेव सिंह, डा. एसके राय, नारायण पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता विजय सिंह व संचालन राजशेखर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें