फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठककर संगठन का किया विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की बैठक रसड़ा क्षेत्र के हजौली गांव में सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश सचिव मंटू मिश्रा और विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष बद्री नाथ पांडेय रहे। प्रदेश सचिव मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण एकता बनाने के लिये अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा 19 राज्यों में कार्य कर रहा है और जिले में कार्य हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण देकर बधाई का कार्य किया है। लेकिन यह कार्य एक लालीपाप के समान है। उन्होंने मांग की कि आरक्षण को जातिगत हटाकर आर्थिक आधार पर किया जाए। बैठक में रसड़ा विधान सभा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अर्जुन द्विवेदी को रसड़ा विधान सभा अध्यक्ष और विवेक कुमार द्विवेदी को महामंत्री बनाया गया। अध्यक्षता केशरी नंदन द्विवेदी ने किया। इस मौके पर गोविंद दुबे, अजय तिवारी, विवेक पांडेय, आशीष मिश्रा, विकास पांडेय, सिंकू मिश्रा, अभिषेक तिवारी, शैलेश पांडेय, रिपु उपाध्याय आदि रहे। आशुतोष त्रिपाठी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें