फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर प्रांतीय कुश्ती में बलिया के पहलवानों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। द्वाबा पहलवानों की धरती रही है। इसमें एक से बढ़कर एक पहलवान हुए है। पहलवानी के लिए मेहनती व चरित्रवान होना बहुत जरूरी होता है। यह बातें पूर्व विधायक सुभाष यादव ने दोकटी थाना क्षेत्र के मुरार पट्टी गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर बृहस्पतिवार के दिन आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। इसके पूर्व अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ विधिवत पूजन कर मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व बिहार के दर्जनों पहलवानों ने अपने-अपने दाव पेंच दिखाए। जिसमें पूर्व जिला केशरी बलिया बिहारी पहलवान एवं वाराणसी के राजेश पहलवान के साथ हुयी। जिसमें बिहारी पहलवान ने राजेश पहलवान को पटखनी देकर 5100 रुपये इनाम की राशि हासिल की। इसके बाद मुरार पट्टी निवासी मनिंदर पहलवान व गाजीपुर निवासी सरोज पहलवान के बीच कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छूटी। तत्पश्चात बिहार छपरा के संदेश पहलवान एवं मुरार पट्टी के विकास पहलवान के बीच कुश्ती हुई। जिसमें संदेश पहलवान ने बाजी मारी। मुरार पट्टी के विकास पहलवान व महाज के उमेश पहलवान के बीच हुई कुश्ती में उमेश ने पटखनी दी। जबकि चिरंजी छपरा के गुलबहार व महाज के मनंतोष के बीच कुश्ती में मन्तोष ने पटखनी दी। मुरार पट्टी के लक्ष्मण यादव व महाज के उमेश की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
छपरा के जगदंबा व महाज के मंतोष की कुश्ती बराबरी पर रही। मुरार पट्टी के कुलदीप व छपरा के सोहन में कुलदीप ने बाजी मारी। इसी प्रकार वशिष्ठ नगर के राज रोशन व टेंगरही के रोहित के कुश्ती में राजरोशन ने बाजी मारी। छपरा के अंजनी व मुरार पट्टी के मिथिलेश के बीच कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छुटी। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों ने एक दूसरे से कुश्ती लड़ी। अंत में त्रिलोकी यादव, उमेश यादव व चांदगी सोनी ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं रेफरी की भूूमिका में पूर्व सैनिक अभय सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें