फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज इलेक्ट्रानिक सामानों की बढ़ी डिमांड, इलेक्ट्रिक की नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धनतेरस के अवसर पर इलेक्ट्रानिक सामानों का बेहतर कारोबार हुआ। चाइनीज मोबाइल सहित अन्य सामानों की लोगों ने जमकर खरीददारी की, लेकिन चाइनीज सामान बहिष्कार का असर भी रहा। इलेक्ट्रिक सामानों के विक्रेता मंजीत गुप्ता का कहना है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाइनीज इलेक्ट्रिक सामानों की बिक्री न के बराबर है। किसी प्रकार पहले से डंप पड़े इलेक्ट्रिक सामानों को बिक्री की जा रही है। बावजूद लोग पूछ रहे कि चाइनीज तो नहीं है। बताया कि पिछले वर्ष के भय के कारण किसी भी दुकानदार ने चाइनीज झालर, लैंप, दीया आदि नहीं मंगाया है। इलेक्ट्रानिक सामानों के विक्रेता रामायण वर्मा और संदीप का कहना है कि चाइनीज इलेक्ट्रिक उपकरणों की अपेक्षा चाइनीज इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री पिछले वर्ष की कुछ ठीक है, लेकिन चाइनीज सामानों के बहिष्कार का असर इस वर्ष भी दिख रहा है। इलेक्ट्रिक उपकरण के विक्रेता गणेश ने कहना है कि पिछले दो-तीन वर्षों से लोग चाइनीज सामानों से मोह भंग कर लिया है। उसके स्थान पर ब्राडेंड कंपनी का सामान खरीदना पसंद कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें