रसड़ा। तहसील प्रांगण में नगरा ब्लाक के अतरौली करमौता के ग्रामीण जन कोटा संघर्ष समिति के तत्वावधान में अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों के समर्थन में शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद किया। तहसील प्रांगण में ग्रामीणों ने जन कोटा संघर्ष समिति के सदस्य संजय राव के हमलावरों को गिरफ्तार करने, 29 अक्टूबर को ग्रामीणों द्वारा कोटेदार का कालाबाजारी के लिए जा रहे पकड़े गए राशन पर कोटेदार जगधारी राम मकान मालिक कैलाश पति यादव एवं पिकअप गाड़ी पर कार्यवाही करने, पूर्ति निरीक्षक द्वारा खुली जांच में 15 दिसंबर एवं 29 दिसंबर 16 में पाई गई अनियमितता पर कार्यवाही कर रिकवरी करने, खेल के मैदान एवं चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय सहित पूर्व कोटेदार अशोक पांडेय द्वारा मिटी तेल की अनियमितता पर की मांग कर रहे थे। इसके पूर्व सैकड़ों ग्रामीण नारेबाजी करते हुऐ तहसील प्रांगण पहुंचे। इस मौके पर प्रधान ज्ञानती देवी, मकरध्वज चौहान, संजय राव, जितेंद्र कुमार, विजयकांत, जावेद अंसारी, जगरनाथ यादव, कन्हैया, शारदा देवी, सीमा देवी, उषा देवी आदि शामिल रहीं।