फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंप सेमेस्टर प्रणाली हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में लागू सेमेस्टर प्रणाली के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग किया है कि महाविद्यालयों में लागू सेमेस्टर प्रणाली को जल्द से जल्द हटाया जाए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से ही देश व छात्र हित में कार्य करने वाला एक जागरूक संगठन होने के नाते समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। इसी क्रम में एबीवीपी द्वारा देश के सभी प्रांतों एवं जिलों के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली के माध्यम से शैक्षणिक कार्य शिक्षण संस्थानों में किया जा रहा है, जिसका पूरे देश में एबीवीपी विरोध करता है। शिक्षण संस्थान सिर्फ आर्थिक लाभ के कारण छात्रों के ऊपर सेमेस्टर शिक्षा प्रणाली थोप रहे है। जिसका विद्यार्थी परिषद विरोध करता है। इस मौके पर रवि यादव, अंकित यादव, निशांतकेतु, अमित सिंह, अल्ताफ, आकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें