फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआ समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। संवैधानिक अधिकारों से वंचित मछुआ समुदाय के लोगों ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर निषादों को आरक्षण देने का वादा पूरा नहीं करने पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले निषाद समाज के लोगों को ओबीसी की सूची से निकालकर अनुसूचित जाति की सभी सुविधा देने के लिए वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद आज तक समाज के लोगों के हक में कोई आदेश नहीं किया गया। कहा कि बलिया के क्रांतिकारी धरती से अंग्रेजों को भगाकर देश आजाद कराया गया था। इस धरती से हम सरकार के खिलाफ आगाज करेंगे। केंद्र तथा प्रदेश सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम और भी उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर डा. बलराम बिंद, राकेश प्रताप निषाद, देवेंद्र निषाद, संतोष साहनी, डा. प्रदीप, ज्ञानेश्वर कश्यप, डा. सत्यदेव मांझी, अशोक बिंद, दिनेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें