फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्घ समेत दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। क्षेत्र के कस्बा स्थित देवापुर में बाबा प्लाई स्टोर के मकान पर सोमवार की देर शाम चौथी बार गिरी बिजली से कस्बा निवासी गुलाब रजक (40) व शिवशंकर राजभर (60) झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को प्राइवेट क्लीनिक पर ले जाकर उपचार कराया। वहीं मकान के छत में दरार पड़ गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम सात बजे नगर पंचायत के वार्ड नं. तीन देवापुर निवासी गुलाब रजक व पूरब टोला निवासी शिवशंकर राजभर रूक-रूक कर हो रही बारिश से बचने के लिए बाबा प्लाई स्टोर में छिपे हुए थे। इसी बीच अचानक गरज के साथ गिरी बिजली की गिर गई, जिसकी जद में आकर झुलस गए। प्लाई सेंटर के संचालक गिरजा शंकर उपाध्याय की मानें तो इनकी मकान पर बिजली गिरने की यह चौथी बार घटना है। इसके पूर्व में दो बार बिजली गिरने से आंशिक नुकसान हुआ है। मगर विगत चार जुलाई को बिजली गिरने के कारण घर में लगे विद्युत से संचालित होने वाले सभी सामान जल गया था। चौथी बार में छत में दरार पड़ गई है। बार-बार बिजली गिरने के कारण परिजनों में दहशत प्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें