फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम की सजा पर बांटी मिठाई, कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छात्रहित संघर्ष मोर्चा की बैठक गुरुवार को नगर के हल्दी कोठी में अध्यक्ष मिंटू खान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संत आसाराम को ताउम्र कैद की सजा सुनाए जाने पर अदालत के फैसले का स्वागत किया गया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मिंटू खान ने बताया कि पूरे देश में बलात्कार और यौन शोषण के मामले को लेकर जिस तरह का माहौल पैदा हुआ है, आज घर की बहन, बेटियां असुरक्षित है। ऐसे में ऐसे में मामलों में त्वरित सुनवाई हो और कोर्ट द्वारा फैसला सुनाया जाय। कठुआ रेप कांड के बाद भले ही कानून में संशोधन हुआ है, लेकिन मेरा मानना है बलात्कार के किसी भी मामले में दोषी को सीधे पर फांसी लटका दिया जाय। तभी जाकर इस पर लगाम लग सकती है। वहीं कहा कि हमारी बहन, बेटी को भी अपने पहनावा को बदलने की जरूरत है। सेंसर बोर्ड को जरूरत है वह फिल्म में अश्लील चीजें प्रदर्शित न करें। क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश ज्यादा है। वहीं संगठन के उपाध्यक्ष शेराजुल नेता ने बताया कि अधिकतर संत या फिर मौलाना इनकी नीयत साफ नहीं होती है, ये भगवान और अल्लाह के नाम पर वासना का केनाबेची करते हैं । लिहाजा इनसे हमारे बहन-बेटी को बचना है। इस मौके पर बैठक में मायकल सिंह, बब्लू राय, अफसर खान, विक्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें