क्षेत्र पंचायत सदस्य अविनाश सिंह नंदन के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जिले तक करने व जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नंदन ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेेस-वे लखनऊ से बलिया तक प्रस्तावित था लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे गाजीपुर तक ही कर दिया है। यह जनपदवासियों के साथ सौतेला व्यवहार है। शुभम उपाध्याय ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया के मांझी तक प्रस्तावित करने व मेडिकल कॉलेज को जिले में बनवाने की मांग की। छात्रनेताओं ने इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर विवेक पाठक, राहुल मिश्रा, दुर्गेश राय, आशीष तिवारी विट्टू, मनीष पांडेय, संटू तिवारी, अनुराग उपाध्याय, मनीष सिंह, सोनू ठाकुर, अमन चौधरी, नीरज कुमार, राहुल सिंह आदि थे।