फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की सुचिता देखने पहुंचीं उपनिरीक्षक गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/हल्दी। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षा में उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं गोरखपुर शकीला खातून ने क्षेत्र में दौरा किया। इस दौरान बैरिया स्थित द्वावा संस्कृत प्रचार समिति में निरीक्षण किया। उस समय विद्यालय पर प्रथम, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष व उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की परीक्षा संचालित हो रही थी। विद्यालय में परीक्षा के दौरान सुचिता को संतोषजनक पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के द्वावा संस्कृत प्रचार समिति में शनिवार को दोपहर दो बजे से दूसरी पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के कुछ समय बाद संस्कृत पाठशालाएं गोरखपुर की उपनिरीक्षक शकीला खातून पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कक्ष में घूमकर परीक्षा को देखा। केंद्र पर तुलसी संस्कृत उमावि हल्दी, आदर्श सं. वि. संकिर्तननगर बैरिया, संस्कृत वि. पांडेयपुर, रणजीत दास सं वि रेवती, गायत्री सिंह बीरेंद्र सिंह संस्कृत विद्यालय व राजमुनी रामपूजन संस्कृत उमावि बैरिया की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। द्वावा संस्कृत प्रचार समिति पर छात्रों की संख्या व केंद्राध्यक्ष की परीक्षा व्यवस्था देखकर संतोष व प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान केंद्राध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार राय ने बताया कि सभी विद्यालयों को मिलाकर कुल 467 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। लेकिन तीसरे दिन तक 110 परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इस मौके पर प्रेम पांडेय, दयाशंकर पांडेय, मृत्युंजय उपाध्याय, सुनील द्विवेदी, चंदु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर सिंह कमलदेव चौधरी योगेन्द्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें