आशा कार्यकर्ती एसोसिएशन के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय से मिला। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा की 2016 की चयनित आठ दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त 51 आशाओं के किसी भी योजना के देयकों एवं मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने की मांग रखते हुए उसके निस्तारण की गुहार लगाई। पत्रक में एनआरएचएम के धन में बंदरबांट की बात उठाई गई है। पत्र में मांग किया गया कि वर्ष 2016 में कुल 51 आशाओं का चयन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में किया गया था, जिनको 8 दिवसीय प्रशिक्षण कराकर एनआरएचएम एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं जैसे कार्यक्रमों में उनकी सेवाएं नियमित ली जा रही हैं। लेकिन अब तक उनके मानदेय तथा देयको का भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से कुसुम देवी, रीना देवी, सुनीता देवी ,अंजलि, पूनम, नीलम शर्मा, माया चौहान आदि प्रमुख रहे।