फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा फीडिंग में लापरवाही पर कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/मनियर। जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग में होने वाले प्रिया सॉफ्ट की डाटा फीडिंग में लापरवाही मिलने पर कर्मी को निलंबित कर दिया। साथ ही डीपीआरओ को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा। वहीं निरीक्षण में कई खामियां मिलने पर लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि देेने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी गुरुवार को मनियर ब्लॉक का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम को निरीक्षण क ेदौरन प्रिया सॉफ्ट फीडिंग की स्थिति काफी खराब मिली। पूछताछ की तो बताया गया कि जिले स्तर पर प्रदीप शर्मा के द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है। लापरवाही पर उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही इस कार्य को जिम्मेदारी से किसी अन्य से कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी समेत कई कर्मचारियों को फटकार लगाई। अभिलेखों की भी बकायदा जांच की। खामियां मिलने पर लेखाकार विनोद कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। विकासखंड मे वाणिज्य कर का 1.15 लाख , निर्वाचन मानदेय 80 हजार ,आयकर का 64 हजार जमा है, जिसे सम्बन्धित को न तो दिया ही गया है और न ही जमा किया गया है। इस पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इसको तत्काल संबंधित को दिया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतो द्वारा मनरेगा मे कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी ली।
एडीओ पंचायत श्री भगवान प्रसाद कुशवाहा को भी कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा मे पाया कि पिलुई ग्राम मे मनरेगा मे 17 लाख व्यय हुआ है लेकिन मैटीरियल पर खर्च शून्य है। जिला अधिकारी ने कहा कि यह सन्देह पूर्ण लग रहा है। उन्होंने इसकी भी रिपोर्ट तलब की। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी शशिमौलि मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देश दिए कि वह अस्पताल की सफाई उचित ढंग से करायें। दो सोलर लाइट अस्पताल मे लगवाने के निर्देश दिये। पीएचसी के पीछे बने सभी शौचालयों को तोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि रास्ता साफ किया जाए। अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता व स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल की। उपस्थित महिलाओं से बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी हासिल की। जननी सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन व भुगतान सम्बन्धी पूछताछ की।

इनसेट=
मनियर थाने का लिया जायजा
मनियर। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने थाना मनियर का भी निरीक्षण किया। त्यौहार रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। त्यौहार रजिस्टर मे विभिन्न त्यौहारो की प्रविष्टियों को देखा। कहा कि बसन्त पन्चमी त्यौहार के बारे मे यह दर्शाया जाना नहीं पाया गया कि मूर्तियो का विसर्जन कहां होगा। असलहो का रजिस्टर से मिलान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मिशन अंत्योदय के अंतर्गत चयनित ग्राम सरवार ककरघट्टी मे जनता चौपाल लगाकर गांव मे कराये गे कार्यो की जमीनी हकीकत को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें