फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण लेने के बाद करें स्वरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान हल्दी कोठी बलिया द्वारा संचालित 30 दिवसीय प्रशिक्षण चलाया गया, जिसमें 28 महिलाओं ने भाग लिया। संस्थान के फैकल्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया। संस्थान के निदेशक राधेश्याम सिंह ने कहा की सभी लोग अपना स्वरोजगार स्थापित कर समाज को नई दिशा देंगे। संस्थान की ओर से प्रशिक्षित महिलाओं को ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का कोर्स कराने के बाद रोजगार के लिए बैंक से कर्ज भी दिलाया जाता है। इस दिशा में संस्थान की ओर से कई कार्यक्रम चल रहे है। मुख्य अतिथि मंत्री उपेंद्र तिवारी के बडे भाई कमलेश तिवारी ने कहा कि ये प्रशिक्षुओं के लिये आरसेटी बेहतर कार्य कर रही है और उनके उत्थान के लिये ऋण और घर घर जाकर उनके समस्याओं को जानना ये बहुत ही सराहनीय कदम है। उनके साथ रवीश राय, अक्षय आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षुओं की ओर से श्रेया, शमा, अंकिता, नेहा स्वेता आदि ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें