फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम रविवार को मेले में उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा की समाधि के पास लगे धनुषयज्ञ मेला का अंतिम रविवार होने की वजह से मेले में लोग उमड़ पड़े। दुकानदार भी ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त रहे। मेलार्थियों ने जमकर समानों की खरीदारी की।
विज्ञापन

अंतिम रविवार को उमड़ी भीड़ से मेला में झूला, चरखी का आनंद उठाया। जलेबी, छोला,डोसा, चाउमीन की दुकानों पर तो बैठने तक की जगह मेलार्थियों को नहीं मिल रही थी। मेला व्यवस्थापक गौरीशंकर प्रसाद की ओर से भूले, बिछड़ो को मिलाने के लिए लाउडस्पीकर आदि का इंतजाम कराया गया था। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि 18 दिसंबर मेला का अंतिम दिन है। मेला के अंतिम रविवार को उमड़ी भीड़ के बीच उचक्कों की भी खूब चांदी रही। आलम यह रहा कि भीड़ के बीच रुक-रुक कर उचक्कागिरि के बाद भीड़ के बीच में आवाज आती रही। किसी महिला के सिकड़ी, चेन आदि पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया तो किसी के बटुआ को ही गायब कर दिया। कईयों के जेब भी मेले में कट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें