बलिया। जिला खो-खो लीग चौम्पियनशिप-2017 का आगाज 22 नवंबर को शुरू होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। तहसीली स्कूल प्रांगण में आयोजित 12 वर्षीय आयु वर्ग के बालक/बालिका प्रतिभाग करेंगे। पुल-ए (बालिका वर्ग) में शिशु मंदिर भृगुआश्रम, तहसीली स्कूल, शिशु विद्या मंदिर आनंद नगर-ए, कस्तूरबा रेवती-बी, कैस्टर ब्रीज-बी व पुल-बी में सेंट जेवियर्स सिटी ब्रांच, कस्तूरबा रेवती-ए, सेक्रेट हार्ट, शिशुविद्या मंदिर आनंद नगर-बी तथा कस्तूरबा रसड़ा, प्राथमिक विद्यालय सहरसपाली, कैस्टर ब्रीज-ए तथा सनबीम स्कूल शामिल है। वहीं, पुल-ए (बालक वर्ग) में शिशुविद्या मन्दिर आनंदनगर, तहसीली स्कूल, कैस्टर ब्रीज-बी, सनबीम स्कूल-बी तथा पुल-बी में सनबीम स्कूल-ए, कैस्टर ब्रीज-ए, सेक्रेट हार्ट व सेंट जेवियर्स सिटी ब्रांच के छात्र शामिल होंगे। जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 22 नवम्बर को सुबह 9.30 बजे से खेल का शुभारम्भ होगा।