रेवती। प्रभाकर सिंह सेवा शिविर गायघाट रेवती के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पचरूखिया एवं रामगढ़ के बीच गंगा तट स्थित गंगापुर घाट पर 3 नवंबर को गंगा जी की महाआरती , दीपदान तथा सहायता शिविर की सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है उक्त आशय की सूचना देते हुए शिविर के संयोजक समाजसेवी संजय सिंह ने बताया की आचार्य पं राजनारायण तिवारी के नेतृत्व मे पं राजकुमार चौबे, पं बरमेश्वर चौबे , पं कमला कान्त तिवारी पंकज औझा आदि विद्वान पंडितो द्वारा शास्त्रीय विधान व वेदमंत्रोच्चार के साथ गंगा जी की महाआरती , दीपदान किया जायेगा
समाजसेवी श्री सिंह ने बताया कि संध्या व रात्रि विश्राम के लिए सहायता शिविर में भोजन व चाय काफी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।
चार नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को स्नान ध्यान के पश्चात प्रबुद्ध जनो को सम्मानित भी किया जायेगा। श्री सिंह ने क्षेत्रीय जनता से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए गंगा जी की महाआरती व 5100 दीपदान के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आसमानठोठा राजेश कुमार पांडेय, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह, लाल साहब , सोनू सिंह, बलिराम सिंह, मुन्ना गिरी, प्रशान्त सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।