फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज के भवन में चल रहा था महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र बोर्ड के लिए आनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण से पहले गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ राय ने करीब दर्जन भर विद्यालय पर पहुंचकर उनका सच जाना। इस दौरान विद्यालयों में तमाम खामियां मिली। अधिकांश ने गलत सूचनाएं बेबसाइट पर अंकित कराया था। एक विद्यालय तो ऐसा मिला जहां इंटर कॉलेज के भवन में डिग्री कॉलेज संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राय सीडी सेंट्रल इंटर कालेज नगरा पहुंचे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के बेबसाइट पर आधारभूत आंकड़ों के विवरण में यहां सीसीटीवी कैमरायुक्त सूचना अंकित है। इसी प्रकार कुल 12 कमरों की संख्या अंकित किया गया है। जबकि छह कमरे ही मिले। गलत सूचना अंकित किए जाने पर डीआईओएस ने तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही यह पूछा है कि क्यों न विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति कर दी जाय। इसी तरह से आरजेएचएसएस भंडारी नगरा के निरीक्षण में भी अंकित सूचना के विपरीत सीसीटीवी और 12 के सापेक्ष चार कमरे ही मिले। इससे भी तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नेमधारी इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस विद्यालय में स्वतंत्र सिंह श्री अनिरुद्घ महाविद्यालय ताड़ीबड़ागांव का संचालन हो रहा है। छात्र-छात्राओं से पूछा गया तो बताया कि वे स्नातक के छात्र है। उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि स्कूल के बगल में खुदाई चल रही है। उसी में इंटर कालेज की नींव रखी जाएगी। इस विद्यालय से भी तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी तरह से लीलालधर इंटर कालेज पाल चंद्रहा में भी दर्ज की गई सूचना के विपरीत आंकडे पाए गए। यहां पर भी 12 कक्षों के सापेक्ष सात कमरे ही मिले। राबड़ी देवी इंटर कालेज पाल चंद्रहां में 11 पक्के कमरे मिले। जबकि सीसीटीवी का कार्य प्रगति पर मिला। दो दिन के भी सीसीटीवी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। अजोरिया देवी उमावि करौंदी कसौंडर में निरीक्षण के दौरान नौ पक्के कमरे पाए गए। सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं मुनेश्वर उमा विद्यालय आरीपुर सरया में विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। मैदान में बड़ी-बड़ी घास मिली। इससे भी तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रामउछाह उमा विद्यालय आरीपुर सरयां में निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छह पक्के कमरे पाया गया। बेबसाइट के मुताबिक यहां पर सीसीटीवी कैमरा अंकित होने के बाद भी लगाया नहीं गया था। रामदुलारी इंटर कालेज आरीपुर सरयां के निरीक्षण में 12 कमरे पक्के मिले। जबकि सीसीटीवी लगाने का कार्य प्रगति पर मिला। दो दिन के भीतर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें