फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महीनों से बंद पड़ा है प्राथमिक विद्यालय परसिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद भी शिक्षा विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों की कमी होने की बात कर रहे हैं। वहीं लगातार बाधित हो रही पढ़ाई को लेकर अभिभावकों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक बिद्यालय परसिया पहले से ही दो शिक्षामित्र के सहारे चल रहा था। विभाग के लोगों की माने तो इस विद्यालय पर दो शिक्षामित्र सुमन वर्मा व रवि राय इस विद्यालय को चला रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो सुमन वर्मा महीनों पहले स्कूल आती थी और दस्तखत बना कर अपने घर चली जाती थी, वहीं महीनों पहले स्कूल पर तैनात रवि राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तब से विद्यालय बंद पड़ा है, जब स्थानीय अभिभावकों की शिकयत पर शिक्षाधिकारी ने करीब 8 माह पहले द्वारिका यादव को सहायक अध्यापक के पद का प्राभारी बनाया गया। लेकिन आज तक यह विद्यालय बंद पड़ा है, स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन अध्यापक न होने के कारण निराश होकर चले जाते हैं। यही नहीं इस विद्यालय में बच्चों को मिलने वाला एमडीएम का राशन भी कोटेदार द्वारा उठाया जाता है।
विज्ञापन

अभिभावक प्रकाश सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, बिगन राम आदि लोगों का कहना है कि जब स्कूल बंद है तो एमडीएम का राशन कौन ले जाता है।
इस बाबत बांसडीह के खंड शिक्षाधिकारी धर्मेंद्र यादव ने विद्यालय बंद होने की बात पर अनभिज्ञता जताई। कहा अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें