फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान से 46 सेमी नीचे बह रही घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। रविवार की शाम जलस्तर में स्थिरता के बाद घटाव का क्रम जारी है, जो सोमवार को अपराह्न तक जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर 63.550 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से 46 सेंटीमीटर कम है। जलस्तर में लगातार घटाव के चलते बाढ़ की संभावना फिलहाल न के बराबर है। फिर भी नदी की प्रकृति में आकस्मिक परिवर्तन को लेकर तटवर्ती बाशिंदों में संशय बना हुआ है। आयोग की मानें तो एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर में कमी का सिलसिला जारी है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जल स्तर घटने का पूर्वानुमान किया है। उधर जल स्तर में कमी के साथ ही कटान भी तेज हो गया है। कृषि भूमि कट- कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। प्रशासन द्वारा कटान रोधी व्यवस्था नहीं किए जाने पर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें