रेवती। पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात थाना क्षेत्र के एक किशोरी के अपहरण तथा दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाना में तहरीर तहरीर दिया था। रेवती पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी सोनू साहनी पुत्र जीवन साहनी तथा वकील साहनी पुत्र शिवकुमार साहनी निवासीगण गोपाल नगर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कहीं जाने के लिए तैयारी में हैं। सूचना के बाद एसएचओ मनोज कुमार सिंह ने फोर्स के साथ सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया।