फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वयंसेवी संस्था छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में रविवार को पौधरोपण कार्यक्त्रस्म एवं पर्यावरण संकल्प अभियान के तहत प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय मिड्ढी में पौधरोपण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रधानाध्यापक मु. बजैर ने कहा कि पेड़-पौधे मनुष्य के मुख्य आधार है। पूर्व सभासद रघुनाथ सिंह ने कहा कि आज बडे़ पैमाने पर पेड़ों की कटाई हो रही है। बडे़ पैमाने पर जंगलों की सुरक्षा पौधरोपण करके किया जा सकता है। संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। आईटीआई के प्रबंधक अजीत मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में रहने से रोगों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर अमित सिंह, प्रेमशंकर चौबे, रवि सिंह, अजीत सिंह, अनुप पुष्कर, शैलेन्द्र सिंह अंटू, उमेश गुप्ता, अजय गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता सर्वदमन जायसवाल व संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें