सिकंदरपुर। लीलकर गांव में शुक्रवार देर शाम सांप के डसने से 10 साल की प्रिया पुत्री शेरू राम की मौत हो गई।
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे प्रिया घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। उपचार के दौरान विष का असर अधिक होने से बालिका ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।