फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक में बैठी महिला के झोले से निकाले 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। सेंट्रल बैंक शाखा लालगंज से सोमवार को उच्चकों ने महिला के झोले से 10 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी स्व. रामजन्म सिंह फौजी की पत्नी कलावती देवी का लालगंज सेंट्रल बैंक में पैसा निकालने गयी थी।
विज्ञापन

वह अपने खाता से 10 हजार रुपया निकाल कर झोला में रखकर बैंक में बैठी थी, उधर उनका पुत्र उमेश बैंक में अपना काम करा रहा था। काम से निवृत होकर उमेश अपनी मां के पास आकर घर चलने को कहा तो मां ने उसे पैसा का झोला रखने को दिया तो वह झोला नीचे से कटा हुआ था और उसमें एक भी रुपया नहीं था।
झोला कब कटा कैसे पैसा निकला इसका जरा भी एहसास कलावती देवी को नहीं हुआ। इसकी जानकारी होते ही बैंक में अफरा तफरी मच गयी। बैंक ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी एवं अन्य लोग सभी छानबीन किया, लेकिन उचक्कों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें