बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 10 उप निरीक्षकों को नई तैनाती दी है। स्थानांतरित उप निरीक्षकों को संबंधित आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
एसपी ने चौकी प्रभारी हनुमानगंज ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी पुरास बनाया है। वहीं, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनिल यादव को थाना गड़वार, थाना नगरा से उप निरीक्षक उमाशंकर को प्रभारी जन सूचना सेल, थाना गड़वार से उप निरीक्षक गंगा प्रसाद को थाना हल्दी, थाना खेजुरी से उप निरीक्षक विरेन्द्र विश्वास को थाना नगरा, चौकी प्रभारी पुरास आदर्श श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी हनुमानगंज भेजा गया है।
थाना चितबड़ागांव से उप निरीक्षक शकील अहमद को थाना उभांव, थाना हल्दी से उम निरीक्षक धर्मवीर यादव को थाना भीमपुरा, थाना फेफना से उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक को थाना चितबड़ागांव तथा प्रभारी जनसूचना सेल सूर्य प्रकाश दूबे को थाना गड़वार स्थानांतरित किया गया है।