फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल पर एक करोड़ बकाया

Thu, 08 Mar 2018 10:43 PM IST
ballia
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएसएनएल, विकास भवन और एसपी आफिस समेत कई विभागों की बिजली काटी जाएगी। अकेले बीएसएनएल ही एक करोड़ का सबसे बड़ा बकाएदार है। बाकी विभागों पर एक लाख से अधिक का बकाया है। इन बकाएदारों की बिजली बकाया न अदा करने पर काट दी जाएगी। इसके लिए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दे दिए हैं। बार-बार बकाए का बिल भेजने के बाद भी विभाग भुगतान अदा करने को नहीं चेते। जिस पर विभाग ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिजली बिल बकाए के मामले में सबसे बड़े बकाएदार मौजूदा समय भारतीय दूर संचार निगम है, जिसपर कुल एक करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया चल रहा है।विकास भवन में कुल 80 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग का कुल 75 लाख रुपये बिजली बिल बकाया चल रहा है। इसी प्रकार नलकूप में 54, सिंचाई में 63, जलनिगम में 67 लाख रुपये बिजली बिल बकाया चल रहा है। इस फेहरिस्त में एसपी आफिस भी शामिल है, जहां 80 लाख रुपये बकाया चल रहा है। पीडब्लूडी के प्रथम खंड में 88 तो द्वितीय खंड 43 लाख रुपये बकाया चल रहा है।

ऐसे में बिजली विभाग का घाटे में जाना तो स्वाभाविक है। समय-समय पर कैंप लगाकर आम उपभोक्ता से तो कड़ाई से वसूली की जाती है, लेकिन इतने बड़े-बड़े महकमो के पास लाखों का बिल बकाया सवालिया निशान खड़ा करता है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के निर्देशानुसार 15 मार्च तक अभियान के क्रम में जिले के अधीक्षण अभियंता ने भी सख्त रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें