बसंडीह। कस्बे में पांडेय पोखरा पेट्रोल पंप का सामने टैम्पो और बाइक की जोरदार टक्कर में पांच बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार की सुबह करीब सात बजे की है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने उन्हें समुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां फर्स पर घायलों को लिटाकर फार्मासिस्ट के सहारे इलाज शुरू हुआ। कुछ देर बाद पहुंचे आयुष चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बांसडीह कस्बे के पाण्डेय पोखरा स्थित पेट्रोल पम्प के आगे भारी बारिश में मनियर से आ रहा सवारियों से भरा टैम्पो की बांसडीह की तरफ से जा रही बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में बांसडीह पढ़ने के लिए आ रहे छह छात्रों और तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार कृष्ण कुमार (22) व नीरज कुमार (20) निवासी बड़सरी जागीर थाना मनियर, टेम्पो सवार निशू वर्मा (12) पुत्री बृजेश वर्मा निवासी गौरी शाहपुर, शीला देवी (30) पत्नी शंकर दयाल, सोनी देवी (30) पत्नी जय प्रकाश निवासी मनियर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही, राज मौर्य (10) पुत्र सुभाष मौर्य, आरती देवी पत्नी मनोज थाना सहतवार, बादल (11) पुत्र मनोज थाना सहतवार, भरत (62) पुत्र स्व. भीरुग निवासी थाना सहतवार, पुरुषोत्तम (11) पुत्र सुगन राजभर निवासी धसका थाना मनियर को प्रथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घायल सभी बच्चे मनियर से आ रही टैम्पो में बांसडीह स्थित एक निजी कोचिंग पढ़ने के लिए आ रहे थे। टेम्पो सवार महिलाएं मनियर से बांसडीह आ रही थीं।