फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. निर्मला को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मझौवां। राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी गई है। चयनितों की सूची में 75 उन शिक्षकों के नाम शामिल है, जिन्होंने अपने परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि स्कूल विकास के लिए भी अहम योगदान दिया है। इन शिक्षकों में बलिया के बेलहरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गरयां की प्रधानाध्यापक डॉ. निर्मला गुप्ता भी शामिल हैं। उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. निर्मला गुप्ता ने सात जनवरी 2006 को अपने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबूबेल पर बतौर सहायक अध्यापक सेवाएं शुरू कीं। एमए, एमएड, पीएचडी (शिक्षा शास्त्र) व नेट (शिक्षा शास्त्र) की शिक्षा प्राप्त करने वाली डॉ. निर्मला गुप्ता 21 अक्टूबर 2011 को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोट हुईं। प्राथमिक विद्यालय गरयां पर सेवा शुरू की। डॉ. निर्मला ने सामुदायिक सहभागिता से स्कूल विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए है। करीब 10 राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार में सक्रिय प्रतिभागिता कर चुकी डॉ. निर्मला गुप्ता के 10 शोध पत्रों का राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशन भी हुआ है। मृदुल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका डॉ. निर्मला स्कूल में नामांकन में निरंतर वृद्धि के साथ ही बालिका शिक्षा के लिए विशेष प्रयास करती है। गतिविधि आधारित रुचिपूर्ण शिक्षण, रीडिंग कार्नर का निर्माण एवं उपयोग, निरंतर शैक्षिक मूल्यांकन, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्रिंट रिच मैटेरियल का प्रयोग, पुस्तकालय का सक्रिय संचालन, बालकों की शैक्षिक प्रगति के लिए अभिभावक संपर्क, विभागीय आदेशों का अनुपालन इनकी उपलब्धियां हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर डॉ. निर्मला की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें