फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह डॉक्टरों समेत 10 अनुपस्थित, वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजीव बर्मन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधीक्षक सहित कई चिकित्सक एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आयुष चिकित्सकों) की पूरी टीम सहित 10 कर्मचारी नदारद मिले। इसमें दो चिकित्सकों के अलावा चार आयुष चिकित्सक, दो एएनएम और दो कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने फोन से ही प्रभारी चिकित्सक को डॉ. वेंकटेश मौआर को स्थिति सुधारने के कड़े निर्देश दिए। सीएमओ ने घंटे भर गहन निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्था की जांच की। दोपहर में स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल की ओपीडी, मरीजों की स्थिति, उनको मिलने वाली सुविधाओं, आपरेशन थियेटर, महिला प्रसव गृह, टीकाकरण, मरीजों की जांच, दवाओं की उपलब्धता, पेयजल सफाई आदि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की और इसमें सुधार को लेकर मौजूद चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। सुविधाओं के संबंध में जनरेटर बिजली पंखे आदि के बारे में भी पूछताछ की। निरीक्षण के बाद बताया कि अस्पताल में दवा जांच आदि सभी सुविधाएं मिल रहीं है इसे इससे भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान डीपीएम राजशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह,रवि भूषण सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें