फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाबदर अपराधी चला रहा था शराब की दुकान, लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आबकारी विभाग ने जिले के लाइसेंसधारकों के पुलिस सत्यापन की कार्रवाई शुरू की थी। इसमें एक जिलाबदर अपराधी के दुकान चलाने की पुष्टि हुई। उस दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इसमें 14 लोगों की सत्यापन रिपोर्ट में चरित्र सही न होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। रविवार को आबकारी महकमे ने बैठक कर सभी को चेतावनी जारी की है। वहीं सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बड़ी कार्रवाई से महकमे के लाइसेंसी शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी शराब विक्रेताओं के चरित्र का सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए थे। जिले में कुल 351 दुकानें आबकारी महकमे द्वारा संचालित की जा रही हैं। पुलिस से सत्यापन कराए जाने पर रिसिया के भेड़हिया में अंग्रेजी शराब की दुकान के लाइसेंसी राकेश निगम के आपराधिक छवि का होने की पुष्टि हुई। सत्यापन रिपोर्ट में उसके जिलाबदर अपराधी होने के साथ कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि उस दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। जबकि 14 दुकानों के मुनीम और अनुज्ञापी की सत्यापन रिपोर्ट में भी पुलिस ने सही चरित्र न होने की पुष्टि की है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। रविवार को सीतापुर रोड स्थित एक रिसार्ट में सभी लाइसेंसधारकों के साथ आबकारी विभाग ने बैठक की। जिसमें सत्यापन के साथ ही दुकानों पर सीसीटीवी लगवाने के भी निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

दैनिक आधार पर चल रही दुकान
जिला आबाकारी अधिकारी ने बताया कि रिसिया की निलंबित की गई दुकान को अब दैनिक आधार पर चलाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर आगे दुकान के टेंडर की कार्रवाई की जाएगी।
जवाब मिलने के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस से सत्यापन कराया जा रहा है। शराब विक्रेताओं के साथ दुकान पर बैठने वाले मुनीम के भी आपराधिक छवि के होने के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। 14 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रगल्भ लवानिया, आबकारी अधिकारी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें