मोतीपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के एक होटल पर काम करने वाले युवक का शव रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नाली में पड़ा मिला। मां ने बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अडगोड़वा निवासी माेंगरे (22) जालिमनगर बाजार स्थित एक होटल पर काम करता था। रविवार सुबह उसका शव होटल के पास स्थित नाली में पड़ा मिला। मां प्रभावती ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। कहा कि उसके बेटे की डूब कर मौत होने की बात कही जा रही है, लेकिन नाली में कोई कैसे डूब सकता है। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे को कुछ लोगों ने मार कर नाली में फेंक दिया है। जलीमनगर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।