चित्तौरा। कटी तिराहे के पास किराये के मकान में पत्नी के साथ रह रहे नाजिरपुरा निवासी रामू (22) का शव शनिवार देररात कमरे में फंदे से लटकता मिला। रात में उनकी पत्नी किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी। रामू अपने घर में थे। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो रामू का शव फंदे से लटकता पाया। पत्नी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।