फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अनैतिक गतिविधि की सूचना पर होटल में पड़ा छापा

विज्ञापन
बहराइच में हुजूरपुर रोड पर एक होटल में निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
बहराइच। नगर के कटी चौराहा स्थित एक होटल में रविवार को अनैतिक कृत्य होने की सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस ने होटल का निरीक्षण किया। रविवार को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें होटल के अंदर जाती लड़कियां दिखाई गई थीं। इसके साथ ही एक लड़की मोबाइल कैमरे से बचने का प्रयास कर भाग रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। इस पर देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने होटल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण को रूटीन वर्क बताते हुए किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने तथा व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें