फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नशे के खिलाफ उतरे युवा, दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करतीं वक्ता।
विज्ञापन
बहराइच। नशा उन्मूलन को जन आंदोलन बनाने के लिए शुक्रवार को किसान पीजी कॉलेज के डॉ. जेबी सिंह सभागार युवाओं ने रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत संगठन की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाषण, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण, लोकनृत्य और लोकगीत समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अवंतिका मिश्रा, महक वाल्मीकि, लक्ष्मी त्रिपाठी, पायल वर्मा, महक जायसवाल और माहेनूर सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को रेखांकित किया।

मुख्य अतिथि किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर समाज को जागरूक करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. नीरज पांडेय ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी ने किया। जिला युवा अधिकारी नवनीत कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। अंत में मेरा युवा भारत के लेखाकार इंद्रसेन चौधरी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें