फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा। परसा अगैय्या गांव निवासी कृष्ण कुमार (32) की हांड़ा बसेहरी के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मुंबई में मेहनत-मजदूरी करते थे। वह मुंबई से घर लौट रहे थे। कान में ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार की पत्नी और बेटा गांव में रहते हैं। उन्होंने चार दिन पहले फोन पर जल्द गांव आने की बात कही थी। बुधवार सुबह करीब चार बजे हांड़ा बसेहरी के पास रुपईडीहा से बनारस जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। ट्रेन चालक ने रेलवे अधिकारियों को मेमो देकर हादसे की सूचना दी। आशंका है कि कृष्ण कुमार बस से उतरकर घर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
स्टेशन अधीक्षक हरिकृष्ण ने बताया कि युवक ने ईयरफोन लगा रखा था। इस कारण वह ट्रेन चालक का हॉर्न नहीं सुन पाया। प्रथम दृष्टया यह लापरवाही से हुई मौत का मामला लग रहा है। पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना सुबह ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें