महाराज सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को परिवहन विभाग की तरफ से मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी अभय कुमार व पुलिस अधीक्षक सालिगराम वर्मा की अध्यक्षता में यह मैराथन हुई। जिसमें विनय पांडेय ने प्रथम, दिव्यांश पांडेय ने द्वितीय और अरविंद सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने इन शीर्ष विजेताओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
मैराथन में शामिल अन्य सभी प्रतियोगियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके बाद शाम में शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर व माल्यार्पण कर सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व कम करने के लिए यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सीआरओ बृज बिहारी पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय, एआरटीओ भगवान प्रसाद, सीओ अनूप कुमार, शारदा कुमार आदि मौजूद रहे।