रुपईडीहा थानाक्षेत्र में युवक की हत्या के बाद बिलखते परिजन।
बहराइच/ रूपईडीहा। रूपइडीहा थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव स्थित बाग में रविवार की सुबह भट्टे पर काम करने वाले युवक का लहुलुहान शव पड़ा मिला। चचेरे भाइयों ने रंजिश में आकर निर्मम तरीके से चाकुओं से गोदकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात को ही हत्यारोपी भाइयों को निबिया पोखरा मंदिर बगीचा से गिरफ्तार कर लिया।
मुरलीधर ददौली गांव निवासी मोहम्मद अमीन उर्फ बबलू (40) शनिवार की शाम रूपईडीहा स्थित भट्टे पर काम के लिए निकले थे। रविवार को उनका शव केवलपुर गांव के बाग में पड़ा मिला। मृतक के पिता सुभान अली ने गांव निवासी निरंजन और राजेंद्र उर्फ जानी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी जांच पुलिस कर रही थी।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव निवासी निरंजन और राजेंद्र के भाई की हत्या हो गई थी। इसमें मृतक को आरोपी बनाया गया था। इस रंजिश को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों की सहायता से इलाके के पोखरा मंदिर बगीचा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने शनिवार रात ही में अमीन को बगीचे में ले जाकर चाकुओं से गोदकर हत्या करने की बात कही है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिया गया है। दोनों को जल भेजा जा चुका है।