श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के रनियापुर चौकी के जवानों ने रविवार रात सीमा क्षेत्र के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र के हनुमानगढि़या निवासी रामाशीष यादव बताया, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दे सका। इस पर जवानों ने संदिग्ध युवक को सिरसिया थाना पहुंचाया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सोनौली थाने में संबंधित युवक की गुमशुदगी दर्ज मिली। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवक को सिरसिया पुलिस को सौंप दिया गया। (संवाद)