फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। लखनऊ से बाइक से घर लौट रहे युवक की बुधवार सुबह रामनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गंगवल बाजार निवासी उमा प्रसाद यादव (28) बाइक से घर लौट रहे थे। रामनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाराबंकी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। आधार कार्ड और मोबाइल से पहचान होने पर अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाई जगप्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें