बंदर के काटने से घायल अंकित अग्रवाल। -संवाद
रिसिया। इंदिरा नगर निवासी अंकित अग्रवाल (35) शनिवार सुबह किसी काम से अपने घर की छत पर गए थे। उसी दौरान एक बंदर ने अचानक उन पर हमला करके जख्मी कर दिया। अंकित के शोर मचाने पर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे और किसी तरह बंदर को भगाया। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, व उपचार कराया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बंदर आए दिन हमला करके जख्मी कर दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और नगर प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।