फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली पोल से हादसे का खतरा

Sun, 26 Jul 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बेलभरिया गांव में विद्यालय भवन के निकट लगा जर्जर विद्युत पोल। -संवाद
विज्ञापन
चरदा। बेलभरिया गांव में जर्जर विद्युत पोल ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक जन आरोग्य केंद्र के पास लगा क्षतिग्रस्त पोल गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। राम कुमार मिश्रा, राजेश, बाबादीन ने पोल बदलने और नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें