फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महसी में युवक कोरोना से संक्रमित

Tue, 18 Apr 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में बहराइच के महसी ब्लॉक क्षेत्र का एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।महसी ब्लॉक ग्राम पंचायत राजापुर निवासी एक युवक की कई दिन से तबीयत खराब थी। डॉक्टर को दिखाने पर उसकी आरटीपीसीआर जांच सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

जिले में यह पहला केस मिला है। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि महसी ब्लॉक के राजापुर गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसे अभी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।


जांच में तीन नेपाली भी मिले संक्रमित
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत से नेपाल पहुंचे तीन नेपालियों में भी मंगलवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नेपालगंज उप-महानगरीय स्वास्थ्य विभाग के जन स्वास्थ्य निरीक्षक तेज वली ने बताया कि मंगलवार को भारत से आए 130 लोगों की जांच की गई। इसमें तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें