फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 30 हजार रुपये घूस लेते लिपिक को दबोचा

Tue, 18 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। एंटी करप्सन टीम ने मंगलवार को पीएचसी पर तैनात एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। लिपिक अपनी ही पीएचसी के एक रिटायर्ड कर्मी से पीएफ का पैसा निकालने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। इसकी शिकायत रिटायर्ड कर्मी ने एंटी करप्शन टीम से की थी। नानपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैन पर हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर तैनात रहे धनश्याम वर्मा चार माह पूर्व रिटायर्ड हो गए थे। जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गए थे तो वहां तैनात वरिष्ठ सहायक निजाम अहमद खान ने उनसे रिश्वत की मांग की थी। धनश्याम वर्मा ने बताया कि उनका लगभग 15 लाख रुपए पीएफ है। इसे निकालने के लिए दो प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण ईकाई गोंडा से की थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद मंगलवार को एंटी करप्शन टीम गोंडा, गोरखपुर व लखनऊ की संयुक्त टीम नानपारा पहुंची। उनकी मौजूदगी में धनश्याम वरिष्ठ सहायक को 30 हजार रुपए घूस देने पहुंचा। इस दौरान आरोपी निजाम ने जैसे ही रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें