फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेगा युवा हब, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
बहराइच में बजट पेश होने पर आपस में चर्चा करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश किया। इस बजट मेें हर जिले में युवा हब बनाने के लिए प्रावधान किया गया है, जिसके लिए सरकार ने हर जिले को बजट देने की व्यवस्था की है। इस हब के तहत युवाओं को कौशल विकास से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसकी जानकारी मिलते ही युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर, सरकार ने सड़क, पुल के निर्माण के साथ ही सीमा क्षेत्र के विकास के लिए भी बजट दिया है।
विज्ञापन

योगी सरकार का बजट सदन में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। सदन में पेश किए जा रहे बजट पर सभी लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं। बजट से सभी लोगोें को जिले के लिए कुछ न कुछ मिलने की उम्मीद थी। योगी सरकार ने भी किसी को निराश नहीं किया। बजट में युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोलने और उन्हें स्किल डेवलेपमेंट में और अधिक मजबूती दिए जाने के लिए हर जिले में एक युवा हब की स्थापना किए जाने की घोषणा की गई। इसके लिए बजट में जिले में धनरिाश देने का एलान किया गया है।
इस हब के तहत युवाओं को कौशल विकास से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। जिले में युवा हब बनने की जानकारी से युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं बार्डर एरिया डेवलेपमेंट के तहत सीमा की सुरक्षा और विकास के लिए बहराइच को डेढ़ करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसी तरह सड़क और पुल के निर्माण के लिए भी बजट आवंटित हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान ने कहा कि सरकार का बजट काफी सराहनीय रहा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सभी को शामिल किया गया है। पिछड़ा जिला होने के कारण यहां और अधिक विकास कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत
सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में नहरों की सफाई के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। जिले में छोटी-बड़ी 57 नहरें बनी हुई हैं। इन नहरों की सफाई आदि कार्य होने से सिंचाई व्यवस्था भी मजबूत होगी।
बनेंगे 14 हजार पीएम आवास
बिना घर के रह रहे लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए पीएम आवास योजना के लिए बजट आवंटित किया गया है। इसके तहत बहराइच जिले में 14 हजार लोगों को आवास प्रदान किए जाएंगे। परियोजना निदेशक एके सिंह ने बताया कि पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें