फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, गंभीर

Tue, 04 Nov 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मक्कापुरवा गांव में रविवार देर शाम एक युवक का अपहरण कर उसे पड़ोसी गांव के ही एक घर में बंधक बनाकर दबंगों ने बुरी तरह पीटा। परिजनों और गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। युवक को मोतीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी विद्याराम (40) ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले छगड़हवा गांव के भूरे की पत्नी दया देवी उसके साथ घर पर आकर रहने लगी थी। इसी रंजिश के चलते दया के पहले पति ने उसे कई बार धमकी दी थी।

पीड़ित ने बताया कि रविवार को वह खरीदारी के लिए गांव की दुकान पर गया था, तभी भूरे अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे जबरन पकड़कर छगड़हवा गांव स्थित अपने घर ले गया। वहां एक कमरे में बंधक बनाकर दोनों पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद चारों आरोपियों ने लाठी-डंडे और जनरेटर के हैंडल से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


विद्याराम की चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने हंगामा किया और इसकी सूचना पीड़ित के परिजनों को दी। परिजन और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर घायल विद्याराम को छुड़ाया।

गंभीर रूप से घायल विद्याराम को मोतीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित की पत्नी दया देवी ने मोतीपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें