फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एचटी लाइन में फॉल्ट, आठ फीडर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। कस्बा स्थित पावर हाउस की 33 हजार केवी लाइन में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे फॉल्ट आ जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण पावर हाउस से जुड़े सभी आठ फीडरों से सप्लाई बाधित है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल न होने से क्षेत्र की तीन लाख की आबादी बिजली-पानी के लिए परेशान रही।
विज्ञापन

कस्बा स्थित 33 केवी लाइन बंद होने से फखरपुर विकास क्षेत्र में बिजली-पानी के सकंट के साथ ही खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में कैसरगंज के एक्सईएन जागेश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन को दुरुस्त करने के लिए दो अवर अभियंताओं के साथ सभी लाइन स्टाफ को लगाया गया है। खेतों में पानी भरा होने के कारण मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। जल्द से जल्द फॉल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें