फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 28 Sep 2025 07:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर। क्षेत्र के कटका मरौठा गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव में फंदे से लटका मिला। उसके मामा ने पड़ोस में रह रही महिला समेत दो लोगों को नामजद करते हुए भांजे की हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




कटका मरौठा गांव निवासी मनोज कुमार राव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके भांजे सूरज कुमार राव (25) का शव उसके घर में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। हैरानी की बात यह रही कि उसके दोनों पैर जमीन को छू रहे थे, इससे मामला संदिग्ध लग रहा है।



मनोज का कहना है कि सूरज गोरखपुर में रहकर जूस बेचने का काम करता था, 25 सितंबर की रात ही वह गांव आया था। 26 सितंबर की रात करीब आठ बजे तक वह गांव वालों के साथ मौजूद था। शनिवार सुबह जब दरवाजा खुला पाया गया तो शक हुआ, सूरज का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन



परिजनों का आरोप है कि उनका पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। उन्होंने सूरज के घर लौटने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। सूरज की मां मीना देवी को शुक्रवार को बेटे के घर आने की खुशी में कुछ लोगों ने जबरन शराब भी पिलाई थी।


प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की सही पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें