फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोविंदपुर चौराहे के पास बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत बसौनामाफी गांव निवासी शिवनंदन (34) बाइक से शनिवार शाम को गोविंदपुर गांव की ओर गया था। रात 8.30 बजे के आसपास बाइक सवार वापस घर आ रहा था। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चौराहे के पास बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अभयप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें